फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने मौके पर पहुंच किया शांत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा में 26 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के गुस्साए परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला को प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझा कर शांत किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी राशिद की शादी करीब चार वर्ष पूर्व गांव असारा बागपत निवासी शबाना से हुई थी। उसका एक ढाई साल का एक पुत्र है। मायके वालों के मुताबिक, शबाना इस समय सात माह की गर्भवती थी। आरोप है कि शबाना का पति व ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज की मांग कर उसके साथ मारपीट करते थे। दो दिन पूर्व शबाना अपने पति राशिद के साथ गांव असारा मिलने के लिए आई थी। वहां भी पति ने उसके साथ मारपीट की थी। बाद में कसेरवा आकर भी मारपीट की। शबाना की शुक्रवार देर शाम मौत हो जाने की सूचना उन्हें दी गई। इसके बाद परिजन गांव कसेरवा पहुंचे। उन्होंने देखा कि मृतका के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान हैं। इसके बाद उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उधर, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बृजेश शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है । तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें