मुजफ्फरनगर । एक गर्भवती विवाहिता ने अपने पति, ससुर सहित चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। आरोप है कि पति व ससुर ने उसके पेट पर लात मारी। पुलिस ने मामले में पति व दो डाॅक्टरों सहित नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
खालापार क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी 29 जून 2024 को चरथावल क्षेत्र निवासी असजद के साथ हुई थी। परिजनों ने 40 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी उससे लग्जरी कार व 21 लाख की मांग की जा रही थी। दबाव बनाने पर पांच लाख रुपये दिए गए।
महिला के पति ने मुजफ्फरनगर में एक प्राइवेट अस्पताल किराए पर लेकर पीड़िता को रिसेप्शन पर रख लिया। आरोप है कि वहा डॉक्टर आहद ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत करने पर ससुराल वालों न डॉक्टर की बात मानने का दबाव बनाया। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
बाद में महिला को लेकर उसका पति किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। आरोप है कि 11 जुलाई को महिला को अस्पताल में बुलाया गया, वहां पर पति असजद, ससुर, डाॅक्टर आहद, डॉक्टर परवीन ने नशीली कोल्ड ड्कि पीने को दी। उसके साथ मारपीट की। पति व ससुर उसके पेट पर लात मारी। सूचना देने पर परिजन पहुंचे और उन्होंने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। विवाहिता ने पति पर फर्जी डॉक्टर होने का आरोप लगाया। शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।