फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: घी का दीपक जलाकर चढ़ाया प्रसाद, मांगी मन्नतें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो समाचार
बुढ़ाना। खेड़ा मस्तान गांव के हनुमान मेले में श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान मंदिर में घी का दीपक जलाकर और प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। मंदिर में दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। खराब मौसम व हल्की बारिश में भी श्रद्धालु लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ा मस्तान में श्री हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन जारी है। मंदिर में घी का दीपक जलाकर मन्नतें मांगने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। जय हनुमान भारतीय संस्कृति पुनरुत्थान समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय मेले का आयोजन जारी है। रविवार को विधि विधान से पूजापाठ करने के बाद प्रात: चार बजे से श्रद्धालुओं का आवागमन जारी हो गया था। मंदिर परिसर में मानस मनीषा का संगीतमय मानस प्रवचन जारी रहा। ग्रामीणों ने बताया कि श्रद्धा के साथ हनुमान मंदिर में घी का दीपक जलाने वाले सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती हैं। इस मौके पर मंदिर कमेटी के सचिव राजेन्द्र सिंह मलिक, व्यवस्थापक देवेन्द्र सिंह उर्फ बिंदर, संजीव मलिक, राजीव मलिक, अखिलेश रूहेला, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें