फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम यूपी की 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी प्रजापति महासभा : दारा सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि साहिबाबाद में संकल्प यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठियों से प्रहार किए गए। संगठन की ओर से भाजपा के बहिष्कार का ऐलान किया। महासभा पश्चिम यूपी की 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


रुड़की रोड स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि एक मार्च को साहिबाबाद थाना लिंक रोड पर पुलिस ने यात्रा में शामिल युवाओं पर लाठीचार्ज किया है। गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। इससे संगठन में रोष है। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा पश्चिमी यूपी की 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। घायलों को मुआवजा देने की मांग रखी। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छह दिन के भीतर यह सभी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वह मेरठ के डीएम कार्यालय पर लोगों के साथ सत्याग्रह पर बैठेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, सत्यवीर प्रजापति, राजाराम प्रजापति, राहुल प्रजापति, राकेश प्रजापति, भरतवीर प्रजापति, संजीव प्रजापति, कपिल प्रजापति, निखिल प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें