फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मंत्री के लापता होने के पोस्टर चस्पा, दिव्यांगजनों ने लगाया ये आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 13 Nov 2021 10:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को मंत्री अनिल राजभर के लापता होने के पोस्टर चस्पा हो गए। दिव्यांगजनों ने मंत्री पर आरोप लगाया है कि वे उनकी कोई सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
मंत्री के लापता होने के पोस्टर चस्पा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में दिव्यांगजनों ने कचहरी परिसर के आसपास पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कल्याण विभाग मंत्री अनिल राजभर के लापता होने के शनिवार को पोस्टर चस्पा कर दिए।

विज्ञापन


दिव्यांगजनों ने कहा कि मंत्री उनकी कोई सुध नहीं ले रहे हैं। भारतीय दिव्यांग यूनियन के अध्यक्ष  नीटू कश्यप के नेतृत्व में दिव्यांगजनों ने नाराजगी जाहिर की। आरोप लगाया कि मंत्री दिव्यांगजनों की समस्या का कोई समाधान नहीं किया है। कोरोना संक्रमण काल में दिव्यांगजन दाने-दाने को मोहताज हो गए, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: पलभर में चकनाचूर हुआ दरोगा बनने का सपना, एक झटके में चार की मौत, उजड़ गया परिवार 
विज्ञापन


उन्होंने दिव्यांगजनों को बीपीएल श्रेणी में रखने की मांग की। इस दौरान रिजवान राना, वीरेंद्र कुमार, फुरकान, फिरोज खान, संदीप कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें