मंसूरपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देते हुए।
- फोटो : KHATAULI
दुल्हन श्रृंगार में पूनम और मेहंदी में पायल आगे
मंसूरपुर। नेहरू युवा केंद्र द्वारा शीतल महिला यूथ क्लब के सहयोग से सोमवार को हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं युवतियों ने भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में पायल खानुपुर व दुल्हन श्रृंगार में पूनम जौहरा प्रथम रहीं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भारत ज्ञान विज्ञान से जुड़ी दुर्गेश शर्मा ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए ब्यूटीशियन, सिलाई कटाई, बुनाई , कंप्यूटर, आचार, मुरब्बा, लिफाफे बनाना आदि के स्व रोजगार प्रशिक्षण प्राप्त करने चाहिए। महिलाएं केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से अपना महिला क्लब बनाकर अपने गांव में स्वरोजगार कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती हैं। इस दौरान मेहंदी व दुल्हन श्रृंगार प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल के आधार पर मेहंदी प्रतियोगिता में पायल खानुपुर, प्राची, प्रिया बालियन, पूजा व दुल्हन साज सज्जा में पूनम सिंघल, मीनाक्षी, निशा रानी , निशिका क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चौथे स्थान पर रहीं। संयोजक शीतल पाल व प्रशिक्षिका अंशिका पाल ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।