फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: धार्मिक कार्यक्रमों से दूर रखी जानी चाहिए राजनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के अध्यक्ष सन्नी सिलेलान ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में राजनीतिक मुद्दों को दूर रखा जाना चाहिए। सपा नेता को माइक पकड़ने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए थी। समाज उन्हें भी बोलने का अवसर जरूर देता।
विज्ञापन

शोभायात्रा के बाद टाउनहॉल में मंगलवार को समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक और धार्मिक आयोजन में एक-दूसरे का सम्मान जरूरी है। अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सर्वसमाज को बुलाया था। सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने माइक पकड़ने की जल्दी की। इसके बाद बात बिगड़ती चली गई। भविष्य में इस तरह के आयोजनों में वह चाहते हैं कि राजनीतिक बातें नहीं होनी चाहिएं। इस मौके पर राकेश शर्मा, अश्वनी और कपिल मौजूद रहे।
उधर, वाल्मीकि क्रांति दल के अध्यक्ष दीपक गंभीर, भाकियू टिकैत के सदर ब्लॉक सचिव सोनू सरवट पचैंडा रोड स्थित सपा नेता राकेश शर्मा के आवास पर पहुंचे। मामले में कहा कि सपा के जनप्रतिनिधि की कोई गलती नहीं है। सिर्फ यह पूछा गया था कि नावल्टी चौराहे का नामकरण अब तक क्यों नहीं हुआ। उधर, दोनों जनप्रतिनिधियों ने इस मामले में मंगलवार को कोई बयान नहीं दिया।
विज्ञापन

-
यह था मामला
महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा के दौरान सोमवार को कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा के बीच माइक को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद नोकझोंक हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें