फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बालियान ने सीएम से मुकदमे वापसी का आग्रह किया

विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलते रालोद विधायक राजपाल बालियान और अजय कुमार : स्रोत स
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना से रालोद विधायक और विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने पिछली सरकार के दौरान रालोद नेताओं, भाकियू नेता और मंसूरपुर क्षेत्र के ग्रामीणों पर दर्ज सरकारी मुकदमों को वापस लेने का आग्रह किया। ये मुकदमे गन्ना मूल्य, भुगतान और बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर किए गए प्रदर्शनों और सड़क जाम से जुड़े हैं। इन मामलों में सरकार ही वादी है। बालियान ने मुख्यमंत्री को एक प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिन प्रमुख लोगों पर मुकदमे दर्ज हैं उनमें अजित राठी, संजय राठी, सुधीर भारतीय, हरेंद्र शर्मा, अभिषेक चौधरी गुर्जर और सोहनवीरी देवी शामिल हैं। इस दौरान उनके साथ छपरौली विधायक अजय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें