मुजफ्फरनगर में महिला का हलाला कराने के मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि मुस्लिम महिला के तलाक के बाद जबरन हलाला प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को देखकर पुलिस ने संज्ञान लिया है। थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
करीब 15 वर्ष पूर्व कुटेसरा निवासी महिला का निकाह गांव पावटी के युवक से हुआ था। दंपती के तीन बच्चे हैं। बताया कि एक साल पहले शौहर ने बीबी को तलाक दे दिया था। पति की धमकी के बाद बीबी ने मायके जाकर इद्दत की।