फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखेड़ा में शराब के ठेके पर पुलिस कर्मियों ने तोड़फोड़ की

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के ठेके पर पुलिस कर्मियों ने की तोड़फोड़
विज्ञापन

सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। देशी शराब ठेकेदार ने पुलिस पर रविवार देर रात्रि दुकान खुलवा कर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। मामले में सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वही पुलिस का कहना है कि दुकान पर देशी शराब की बजाय अंग्रेजी शराब बेचने की सूचना मिली थी।
सिखेड़ा थाने के निकट सिखेडा व मंदौड मार्ग पर अंग्रेजी, देशी और बीयर बेचने की दुकान है। इनमें ठेकेदार दानवीर सिंह ने देशी शराब बेचने का ठेका ले रखा है। दानवीर सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया कि शनिवार को थाने की 112 पीआरपी गाड़ी और थाने पर तैनात एक हमराह पुलिसकर्मी ने उनके सेल्समैन से बोतल देने की मांग की थी। जिस पर सेल्समैन ने असमर्थता जताते हुए ठेकेदार दानवीर सिंह से बात करने की बात कही थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर पुलिस कर्मियों ने रविवार रात साढे़ 11 बजे 112 पीआरवी और थाने की पुलिस पहुंची और दुकान खुलवाने के लिए गाली-गलौज करते हुए गेट पर पैर मारे। पुलिस ने शराब ठेके के दरवाजे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शराब ठेकेदार ने वीडियो की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसको लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि पीआरवी 112 को करीब साढे़ नौ बजे फोन पर सूचना मिली थी कि देशी शराब ठेकेदार के सेल्समैन कीमत से अधिक पैसे वसूल कर अंग्रेजी शराब बेच रहे हैं। इसी शिकायत पर जांच करने पुलिस पहुंची और दुकान खुलवाने की कोशिश की गई। लेकिन दुकान नहीं खोली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें