खतौली के स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के समापन कार्यक्रम में पहुंचे एसडीएम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
योग हमारे जीवन जीने की कला : एसडीएम
खतौली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर में कई स्थानों पर योग के कार्यक्रम हुए। नगरवासियों ने अपने घर पर रहकर ही ऑनलाइन जुड़कर योगाभ्यास किया। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने कहा कि योग हमारे जीवन जीने की कला है।
भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय प्रधान निर्मल जैन और तेजेंद्र मोहन भाटिया ने कहा कि आसन करने के बाद शरीर और मन की स्थिरता आती है। आर्य समाज मंदिर शिवपुरी में आर्य समाज के जिला प्रधान मास्टर सतेंद्र आर्य ने आसन और प्राणायाम के बारे में विस्तार से बताया।
शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में योग सप्ताह का समापन हुआ। विद्यालय के करीब 500 से अधिक छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक ऑनलाइन जुड़े। समापन समारोह में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने योग शिक्षिका और कार्यक्रम के सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। योग शिक्षिका अंजू विश्वकर्मा, सोनिया गुप्ता, चिराग सिंघल, अनुज जैन ,नमन जैन और आशीष कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसडीएम ने बताया कि योग हमारे जीवन जीने की कला है। प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिंघल ने एसडीएम का अभिवादन किया। शिक्षाविद डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने घर पर रहकर ही अपने परिवार के साथ योगाभ्यास किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अश्वनी उपाध्याय के नेतृत्व में बालाजी धाम मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सैनी तथा मंडल प्रभारी देवव्रत त्यागी रहे। सुरेश आर्य, राकेश प्रजापति, विजय शास्त्री, अमित उपाध्याय, मोहित जैन, दर्पण गुप्ता आदि शामिल रहे।