फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस हुई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन और बाबा साहेब आंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। एडीजी भानु भाष्कर, आयुक्त डाॅ. रुपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह ने कार्यक्रम स्थल नुमाइश कैंप का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। नगर में पैदल मार्च भी किया।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों ने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और जुलूस मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा नियमित गश्त बढ़ाने को कहा गया।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान लागू करने, कार्यक्रम स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी रखने तथा सोशल मीडिया की सतत मॉनिटरिंग कर भ्रामक सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

बाद में वीवीआईपी रूट, प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों एवं रानी अहिल्याबाई माल्यार्पण स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
n मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर रूट डायवर्ट : 13 अप्रैल को नगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभालने के मद्देनजर यातायात पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्ट किया है। सहारनपुर होकर देहरादून जाने वाले वाहन रामपुर तिराहे से रुड़की होकर एवं हरियाणा यमुनानगर जाने वाले वाहन रामपुर तिराहे से होकर देवबंद से सहारनपुर होते हुए जाएंगे। एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने बताया रविवार शाम 6 बजे से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी और 13 अप्रैल शाम 6 बजे तक लागू रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें