फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पब्लिक स्कूलों में पुस्तक व फीस के नाम पर किए जा रहे शोषण पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। आर्य समाज शिवपुरी में पब्लिक स्कूलों में पुस्तकों और फीस के नाम पर अभिभावकों का शोषण होने पर चिंता व्यक्त की गई। इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित कर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

आर्य समाज के जिला प्रधान सत्येंद्र आर्य ने कहा कि नर्सरी कक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक की पुस्तकों को अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा है। करीब सभी स्कूलों में बुक सेलर और प्रकाशक से सीधा संबंध करके लूट की योजना बनाकर भारी कीमत पर पूरा पाठ्यक्रम निर्धारित कर लिया गया है। संबंधित दुकान अथवा प्रकाशक से कई गुना मूल्य वसूल कराकर अभिभावकों का भारी शोषण किया जा रहा है।
यह सब पाठ्यक्रम अन्य किसी बुक सेलर्स की दुकान पर प्राप्त नहीं होता है। नर्सरी में 3000 से लेकर इंटरमीडिएट का पाठ्यक्रम लगभग 15-20 हजार तक बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

आर्य समाज की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने के बाद एसडीएम डॉ. ललित कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा गया। जगदीश सिंह, भगवान सिंह, रण सिंह सुशील आर्य, रामानंद आर्य, धीरेंद्र आर्य, शोभाराम आर्य, चरण सिंह आर्य, राजेंद्र खारी, राजकुमार व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें