मुजफ्फरनगर में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के बुढ़ाना कस्बे में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बने व अधबने 160 तमंचे और तमंचा बनाने के उपहरण बरामद किए गए हैं। तमंचों को चुनावी माहौल में बेचने के लिए बनाया जा रहा था।