फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुलिस ने 13 गोवंश मुक्त कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। पुलिस ने पशु क्रूरता की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 13 गोवंश को मुक्त कराया। पर्याप्त चारा न मिलने के कारण सभी गोवंश की हालत खराब थी। पुलिस ने सभी गोवंश को कस्बे की कान्हा गौशाला में भेज दिया।
विज्ञापन




कस्बा निवासी मेहरबान उर्फ मोटा सहभागिता योजना के अंतर्गत 13 गोवंश का नई बस्ती में घेर में पालन कर उससे लाभ कमा रहा था। गोवंश के रख-रखाव के लिए उसे प्रतिमाह सरकार से पैसे मिलते हैं। इन गोवंश की हालत खराब थी। इस बारे में किसी ने पुलिस को सूचना दी तो बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


गोवंश की बिगड़ी हालत को देखकर पुलिस ने सभी गोवंश को वहां से मुक्त कराया। उन्हें कस्बे में ही सरकारी गौशाला में भिजवा दिया।
क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सभी गोवंश को कस्बे की गौशाला में सुरक्षित भिजवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें