सूचना पर एसपी देहात नेपाल सिंह व सीओ जानसठ धनंजय सिंह कुुशवाहा भी मौके पर जा पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ जानसठ ने बताया कि घायल बदमाश आकिल उर्फ आलम उर्फ लेसिक पुत्र लियाकत निवासी डेरा ताहरपुर, थाना मैनाढ़ेर जनपद मुरादाबाद है और उसका साथी उसके गांव का ही तनवीर है। बदमाशों के पास से बिना नंबर की बाइक, तमंचा-कारतूस आदि बरामद किए गए हैं।
सीओ ने बताया कि दोनों बदमाश पर मुरादाबाद व हरिद्वार जनपदों में दो दर्जन से अधिक डकैती, हत्या व लूट जैसे संगीन मुकदमे दर्ज हैं। मुरादाबाद से घायल बदमाश आकिल उर्फ आलम पर 15 हजार रूपये का इनाम भी घोषित है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।