फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: दूध पीने से बिगड़ी एक परिवार के सात सदस्यों की हालत, हायर सेंटर के लिए रेफर

Wed, 02 Oct 2019 07:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
दूध पीने से हालत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली के गांव मंडावर में रात को दूध पीने से एक परिवार के सात सदस्यों की हालत बिगड़ गई। सुबह जागने पर सभी को चक्कर आने और बेहोशी छाने पर आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


मंगलवार रात गांव मंडावर में मनव्वर के परिवार की महिलाएं और बच्चे खाना खाने के बाद दूध पीकर रात को सो गए। बुधवार सुबह करीब पांच बजे परिवार के सदस्य जागने शुरू हुए तो सभी को चक्कर आने लगे तथा बेहोशी छाने लगी। मनव्वर (45), उसकी पत्नी मुरसीदा (42), मां मीलो (65), बेटियां सरवीन (16) व सरजीन (15), बेटा साहीन (13) और मसनव्वर की बहन नौशीदा (38) की हालत खराब हो गई। शोर मचने पर जैसे ही परिवार को मुखिया मनव्वर उठकर चला तो वह भी बेहोशी होकर गिर पड़ा। 

यह भी पढ़ें: यूपी: कक्षाओं में पढ़ रहे थे बच्चे, अचानक होने लगी खांसी, खुजली, उल्टी व दस्त, 64 की हालत बिगड़ी
विज्ञापन


परिवार के सभी सदस्यों की हालत बिगड़ने पर गांव में हड़कंप मच गया। मनव्वर के खानदानी परिवार के अन्य लोग सभी सात सदस्यों को बेहोशी की हालत में कैराना सरकारी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। हालत में थोड़ा सुधार आने पर उन्हें मामूली सा होश आने लगी।

विज्ञापन

मनव्वर ने बताया कि बाद रात के समय सभी सदस्यों ने दूध पीया था। सुबह जागने पर सिर में चक्कर आने के अलावा बेहोश होने लगे थे। सरकारी अस्पताल के डा. एजाज अली ने बताया कि दूध पीने के बाद हालत खराब होना बताया गया है, लेकिन दूध में क्या मिला था, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। डाक्टर ने फूड प्वायजनिंग होने का संदेह जताया। हालत गंभीर देखते हुए सभी सदस्यों को जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है। 

घर का दूध पिया था
हालत में सुधार आने पर मनव्वर ने बताया कि उन्होंने बाहर से दूध नहीं खरीदा था। उन्होंने भैंस पाल रखी है, उसी का दूध उन्होंने गर्म किया था और रात में ठंडा कर पीया था। उन्हें नहीं पता कि दूध में क्या मिला था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें