फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोकरहेड़ी में पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी, पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा

Sun, 17 Mar 2019 11:36 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भोकरहेड़ी में पुलिस पर हमला करने के आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना के कस्बा भोकरहेड़ी में सरकारी जमीन पर निर्माणाधीन दीवार को  शरारती तत्वों ने गिराकर माहौल खराब करने की कोशिश की। शरारती तत्वों ने पुलिस पर हमला करते हुए उनकी वर्दी तक फाड़ डाली, जिसको लेकर बवाल हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भीड़ पर लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नगर पंचायत ईओ की ओर से तीन लोगों को नामजद सहित 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भोपा थाना प्रभारी मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि एसडीएम जानसठ विजय कुमार के आदेश पर कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सेटपुरी में तालाब से सटी सरकारी जमीन पर रास्ते के निकट दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य नगर पंचायत की ओर से ठेकेदार रहमत अली करा रहे थे। इसी दौरान कुछ शरारती तत्व मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। दीवार गिराने की सूचना शुकतीर्थ पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को दी गई। सूचना मिलते ही कांस्टेबल मोहित और अनिल अपने अन्य साथी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिसकर्मियों ने मौके पर एकत्र भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग माने नहीं। इसी बीच शरारती तत्वों ने पुलिसकर्मियों को घेराव कर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस कर्मियों पर हमला करते उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी और उनकी वर्दी तक फाड़ डाली। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस के अधिकारियों की दी और पूरे मामले से उनको अवगत कराया। सूचना मिलने पर सीओ भोपा राममोहन शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर हंगामा करने वाले शरारती तत्वों पर लाठियां फटकारी। पुलिस ने लाठियां फटकारने पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने घरों में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ईओ सुरजीत सिंह की ओर से मौके से पकड़े गए अजय, सुनील, पारुल को नामजद करते हुए 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। मौके पर पहुंचे एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी सूरत में कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। दीवार गिराने में जो लोग शामिल हैं, उसको चिह्नित कराया जा रहा है। उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें