उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दुकान से 70 लाख रुपए की लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार ओरोपियों को गिरफ्तार किया है। भगत सिंह रोड रोड स्थित राम कुमार सर्राफ की दुकान से 70 लाख रुपए की सोने की चेन लूट की वारदात का खुलासा कर चार ओरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दुकान के कर्मचारी ने इस बड़ी लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने चार आरोपी किए गिरफ्तार। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।
सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि चार आरोपियों में से तीन भगत सिंह रोड पर स्थित गहनों की दुकान के कर्मचारी हैं। आरोपियों की पहचान अभिषेक शर्मा, तुषार शर्मा, केतन और कन्हैया के रूप में हुई है। अभिषेक शर्मा इस मामले का मुख्य आरोपी है। वह कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित दुकान में छह नवंबर को ग्राहक बनकर गया और फिर वारदात को अंजाम दिया।
बताया गया आरोपी अभिषेक तीन कर्मचारियों की मदद से सोने की 46 चेन लेकर फरार हो गया जिसकी कीमत 70 लाख रुपये से भी ज्यादा है। एसएसपी के अनुसार दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों खंगालने के बाद पुलिस टीम इन आरोपियों तक पहुंच गई। बताया गया कि एडीजीपी राजीव सभरवाल ने वारदात का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की थी।