फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी कर्मचारियों ने समस्याओं पर किया मंथन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के महाराज अग्रसेन भवन में बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के सम्मेलन को संबोधित करता पदाधिका? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पीएनबी कर्मचारियों ने समस्याओं पर किया मंथन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंजाब नेशनल बैंक प्रोग्रेसिव एंप्लाइज एसोसिएशन के सम्मेलन में कर्मचारियों के हितों पर चर्चा के साथ ही बैंकिंग इंडस्ट्रीज से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया।
विज्ञापन

एटूजेड मार्ग स्थित महाराज अग्रसेन भवन पर रविवार को पीएनबी प्रोग्रेसिव इंप्लाइज एसोसिएशन के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बैंककर्मियों के अखिल भारतीय संगठन, आल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के महामंत्री पीआर मेहता व अध्यक्ष एमपी सिंह मुख्य अतिथि रहे। पीएनबी के मंडल प्रमुख विशाल अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। आल इंडिया पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन के सर्किल सचिव गौरव किशोर व अध्यक्ष फतेह सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान पीआर मेहता ने कहा कि इस समय बैंकिंग इंडस्ट्री कठिन दौर से गुजर रही है। पिछले समय में काफी राष्ट्रीयकृत बैंकों का विलय किया गया है। कुछ बैंकों को निजी हाथों में सौंपने की साजिश सरकार कर रही है। बैंकों में कर्मचारियों की संख्या कम होती जा रही है, जिससे बैंकों में कार्य बढ़ रहा है। एमपी सिंह ने कहा कि बैंकों के निजीकरण के विरोध में वर्ष 1990 से आंदोलन किया जा रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष कौशिक, महामंत्री केके मिश्रा, अनिल जैन, महामंत्री पीएनबीएसए उत्तरांचल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेजराज गुप्ता व संचालन अशोक कुमार शर्मा ने किया। कंचन, प्रियंका व आकांक्षा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संगठन के पूर्व पदाधिकारियों दिवंगत डीपी चड्ढा, एचएल परवाना और एसके जैन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर आरपी शर्मा, राजीव जैन, प्रदीप मलिक, मुकेश भार्गव, आरसीसी लक्ष्मण सिंह, बीके सूर्यवंशी, डीके बंसल, संजीव जैन, आशीष भटनागर, रविंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, आरके मिश्रा, सौरभ गुप्ता, विपिन पूनिया, धर्मप्रकाश, संजय त्रिवेदी, निश्चल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर के महाराज अग्रसेन भवन में आयोजित बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के सम्मेलन में मौजूद कर्मचा?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें