फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी के कैशियर की सेहत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनबी के कैशियर की सेहत बिगड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव पचेंडा कलां में सोमवार को उस समय अफरा तफरी मच गई , जब गांव में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कैशियर की हालत बिगड़ गई। अफवाह फ़ैल गई कि कैशियर को कोरोना है। इसकी पुलिस को सूचना दी गई। जिला अस्पताल उन्हें भेजा गया। उनकी जांच के बाद चिकित्सकों ने कोरोना के लक्षण होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जैसे ही पचेंडा कलां पीएनबी की शाखा खुली तो कैशियर विशांक गर्ग को उल्टी होने के साथ ही खांसी आने लगी। पुलिस के आने तक तक बैंक में काफी भीड़ एकत्र हो गई। खेत पर काम करके लौट रहे किसान भी बैंक के बाहर जमा हो गए। पुलिस ने ा लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस कैशियर को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंची और बैंक को एहतियात के तौर पर बंद करा दिया गया। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि कैशियर में प्रारंभिक रूप से कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। फिर भी एहतियात के लिए सैंपल ले लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है और अगले कुछ दिन तक कैशियर को आइसोलेट रखा जाएगा। लीड बैंक मैनेजर अमित बुंदेला का कहना है कि बैंक की शाखा को सुरक्षा कारणों से बंद करा दिया गया था। शाखा को सैनिटाइज करा दिया गया है। मंगलवार से शाखा नियमित रूप से खुलेगी। बीमार कर्मचारी को अवकाश पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें