शुकतीर्थ में स्वामी ओमानंद जी महाराज की थर्मल स्क्रीनिंग करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : KHATAULI
साधु, संतों की थर्मल स्क्रीनिंग की
मोरना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुकतीर्थ के संतों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उनके स्वास्थ्य की जांच की।
सोमवार को मोरना स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में डॉक्टर नसीम आलम, यतेंद्र फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय नरेंद्र कुमार आदि ने शुकतीर्थ में पहुंचकर साधुओं एवं नगरवासियों की कोरोना बीमारी से बचाव को लेकर थर्मल स्क्रीनिंग की। इस मौके पर शुकदेव आश्रम में स्वामी ओमानंद महाराज के साथ 80 लोगों एवं हनुमान धाम के महामंडलेश्वर केशवानंद महाराज सहित आश्रम के 70 लोगों की जांच की गई। वहीं स्वास्थ्य टीम ने नगर की गालियों और मोहल्लों में जाकर घरों के अंदर महिलाओं व पुरुषों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने और बार बार साबुन से हाथ धोने आदि के बारे में जागरूक किया।