फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश
मुजफ्फरनगर, तितावी/चरथावल। कल्याणकारी इंटर कॉलेज बघरा के मैदान पर चल रही सांसद खेल स्पर्धा में चरथावल विधान सभा क्षेत्र के चरथावल, बघरा और सदर ब्लॉक के खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ उम्दा प्रदर्शन किया। केंद्रीय पशुधन एवं मत्स्य पालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
सोमवार को खेल स्पर्धा का दूसरे दिन का शुभारंभ संजीव बालियान और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर किया। उन्होंने कहा राष्ट्रीय मुकाबलों की तरह ग्रामीण अंचल में कबड्डी और कुश्ती का आयोजन मैट पर होने से युवाओं की प्रतिभाओं में निखार आएगा। तीनों ब्लॉक के विजेता खिलाड़ी जनपद स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में खेलेंगे। कुश्ती के फाइनल मुकाबले तीन बजे संपन्न हो गए थे। जबकि फर्राटा दौड़, कबड्डी और वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले रहे थे। सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, बघरा ब्लॉक प्रमुख के पति गौरव पंवार, चरथावल प्रमु अक्षय पुंडीर, धर्मेंद्र पहलवान, जिपंस डॉ. विपिन त्यागी, चरथावल समिति चेयरमैन कुबेरदत्त त्यागी, विशाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
चरथावल ब्लॉक
वॉलीबाल में चरथावल कस्बे की टीम ने कप्तान अर्पित त्यागी के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और पहले दो हाफ जीतकर बधाई कलां की टीम को शिकस्त दी। कुश्ती में 50 किलो भार वर्ग में में सत्यपाल रोहाना कलां, विजय पीपलशाह, 61 किलो में वासिल दधेडू, बॉबी कुमार बाननगर, 74 किलो में गौरव कुमार चरथावल, विनय पीपलशाह, 86 किलो में सूरज दलीपपुरा और प्रियांश चरथावल ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में जटनगला और ज्ञानामाजरा रोड़ान के बीच रोचक मुकाबले में टीम 31-31 अंकों पर बराबर रही। इस कारण फैसला पांच रेड़ से हुआ। जिसमें जटनगला 08-02 से विजेता बनी। 400 मीटर दौड़ में संजीव और शाहवेज चरथावल, 1600 मीटर दौड़ अभिषेक सलेमपुर और रोबिन चरथावल क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे।
बघरा ब्लॉक
कुश्ती 50 किलो भार वर्ग में आरिश बालियान तावली, उत्तम मुकंदपुर, 61 किलो में गौरव बालियान मुकंदपुर और अक्षय बालियान अलीपुर खुर्द, 74 किलो में आफताब और रिजवान तावली, 86 किलो में आयुष काजीखेड़ा और नवजीत बरवाला ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में बरवाला की टीम से कुटबी को हराया। वॉलीबाल में आशीष कुटबा की टीम विजेता रही। 400 मीटर दौड़ में आशुतोष पीनना, लुकमान तावली और 1600 मीटर दौड़ में गौरव माजरा और दीपक किनौनी क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे।
सदर ब्लॉक
50 किलो भार वर्ग कुश्ती में सन्नी सुजडू और युवराज आवास विकास कालोनी, 61 किलो में दीपांशु लच्छेड़ा और हिमांशु पचेंडा, 74 किलो में अक्षय रेलवे रोड मुजफ्फरनगर और आर्यन शाकुंतलम, 86 किलो में अंकुर जाट कॉलोनी मुजफ्फरनगर और गौरव कूकड़ा क्रमश: विजेता और उप विजेता रहे। कबड्डी में मखियाली की टीम बिजोपुरा को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। वॉलीबाल में रवि के नेतृत्व में सरवट की टीम विजेता बनी। 400 मीटर दौड़ में सागर लच्छेड़ा और राकिब खालापार एवं 1600 मीटर दौड़ में फारूख नरा और विशाल शर्मा सिखरेड़ा क्रमश: विजेता और उप विजेता रहे।