समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। सपा के खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम में जिले के खिलाड़ी बड़ी संख्या में शामिल हुए। खिलाड़ियों को सपा नेताओं ने एक समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रदेशव्यापी आह्वान पर खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम के अंतर्गत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम में जनपद के प्रतिभाशाली व अपने क्षेत्रों में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसडी इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा की समाजवादी पार्टी हमेशा खिलाड़ियों को सम्मान देने व उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार के द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं एवं खेल का उचित माहौल देने की पक्षधर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, हाजी लियाकत अली, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व विधायक मिथिलेश पाल, युवा नेता चंदन चौहान, राकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, जिला महासचिव जिया चौधरी, अंसार आढ़ती, साजिद हसन, गौरव जैन, बॉबी त्यागी, विनयपाल प्रमुख, सचिन अग्रवाल, रामनिवास पाल, शिवान सैनी आदि ने विचार रखे।
विभिन्न खेल प्रतिभाओं को निखारने में योगदान देने वाले बॉडी बिल्डिंग राष्ट्रीय जज कामेश्वर त्यागी, बॉडी बिल्डिंग के कई बार वर्ल्ड चैंपियन राजेंद्र सक्सेना, ताइक्वांडो ट्रेनर राजेश कौशिक, राष्ट्रीय निशानेबाज आकाश आर्य, शूटिंग रेंज संचालक विभा चौधरी, स्टेट प्लेयर तालिब, प्रदेशीय निशानेबाज कादिर सैफी, अंतराष्ट्रीय पदक विजेता एथलीट आदित्य सिंह, राष्ट्रीय निशानेबाज हैदर अंसारी,रणजी खिलाड़ी सौरभ अग्रवाल, स्टेट प्लेयर जैद, स्टेट गोल्ड विजेता पारुल गोस्वामी, प्रदेशीय पदक प्राप्त वंशिका, कई बार नेशनल पदक विजेता हिमांशी कश्यप, स्टेट प्लेयर उन्नति चौधरी ,स्टेट मेडलिस्ट तालिब, स्टेट मेडलिस्ट लोकेश, स्टेट पदक विजेता जयंत चौधरी, राज्य पदक विजेता विनायक त्यागी, नार्थ जॉन शूटर अभिमन्यु काकरान, राष्ट्रीय स्तर पर 19 पदक प्राप्त अभय प्रताप सिंह,राष्ट्रीय स्तर पर 9 बार पदक विजेता आकाश कुमार, स्टेट शूटर उदय सिंह सहित अन्य 20 से अधिक खिलाड़ियों को सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।