फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून हाईवे जमीन अधिग्रहण का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर-छाजपुर गांव में ग्रामीणों से मिले अधिकारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। दिल्ली-देहरादून हाईवे के निर्माण को लेकर जमीन के अधिग्रहण तथा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून हाईवे के निर्माण को लेकर किसानों की जमीन के अधिग्रहण का कार्य जारी है। इसको लेकर किसानों के सामने आने वाली समस्याओं तथा मुआवजे को लेकर क्षेत्र के किसान अलग-अलग स्थानों पर बैठक कर विचार विमर्श कर रहे हैं। ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार व उपजिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट बुधवार को गांव के राजपुर-छाजपुर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। ग्रामीणों को बताया कि हाईवे के निर्माण से ग्रामीणों के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें