मुज़फ्फरनगर। रोडवेज बस स्टैंड स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंडलीय योगासन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया। इसमें छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक, कलात्मक और म्यूजिकल योग आसन तय सीमा के साथ प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जनपद के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कोच डॉ. राहुल कुशवाहा ने बताया कि बालिका वर्ग के पारंपरिक योग में अंडर-14 में अंशिका ने, अंडर 17 में कलश अग्रवाल ने और अंडर 19 में सलोनी ने स्वर्ण पदक जीता। कलात्मक श्रेणी में आर्टिस्टिक सिंगल अंडर-14 में वर्षा, अंडर 17 काव्य पाल, अंडर 19 में वंशिका ने पहले स्थान पर बाजी मारी।
म्यूजिकल श्रेणी में अंडर-14 में वर्षा परी ने, अंडर 17 में एंजेल तनिष्क ने, और अंडर 19 में वंशिका अक्षरा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कलात्मक जोड़ा वर्ग में अंशिका, लक्ष्मी, कलश, तनिष्क और सलोनी, अक्षरा की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग में कुणाल, देवांश और फिल्म सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। कलात्मक योग में कुणाल, रामदास और सूर्यदेव राणा ने पहला स्थान प्राप्त किया। कलात्मक जोडी वर्ग में वासुदेव, योेगेंद्र पाल और लवेश ने स्वर्ण पदक जीता। म्यूजिकल में मानव, कुलवंत, नीलम सिंह, रवि सैनी, सूर्य देव ने स्वर्ण पदक जीता। कार्यक्रम के आयोजन में रचना रावत, रविंद्र कुमार, राजकुमार, प्रदीप कुमार, सुधीर कुमार, नरपत राणा, सुशील कुमार, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार तथा मनीष गर्ग शामिल रहे।
सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंडलीय योगासन प्रतियोगिता में आसान प्रस्तुत करते हुए खिलाड़ी स्रोत आय