फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से दिन में भी थर-थर कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलहर से दिन में भी थर-थर कांपे लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को दिन में भी शीतलहर के चलते लोग कंपकंपाते दिखाई दिए। न्यूनतम तापमान यहां 4.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

तीन दिन से पूरा जिला सर्दी की चपेट में है। हालत यह है कि दिन में भी सर्दी सता रही है। शीतलहर के चलते धूप में परेशानी हुई। शीतलहर और सर्दी के सामने दिन की धूप बेअसर हो गई है। सुबह और शाम में ठंड अधिक है। लोग सुबह के देर से अपने काम पर निकल पा रहे हैं और शाम को जल्दी अपने घर पहुंच रहे हैं। रात की तरह सुबह और शाम में भी सड़के सुनसान होने लगी है। सर्दी के चलते लोग ठंड़ लगने से बीमारी की चपेट में भी आ रहे हैं। सर्दी का असर बाजारों पर भी पड़ रहा है। बाजारों में इस समय गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें