फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने डीएम पर लगाया पद से हटाने की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने अब डीएम पर उठाया सवाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन के खिलाफ परिवाद दायर करा चुके नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बिजेंद्र सिंह ने अब डीएम को पत्र लिखकर पद से हटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पद से लगभग 25 दिन बाद ही हटाने का प्रयास किया गया है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने पत्र में कहा कि एडीएम नरेंद्र सिंह ने 25 नवंबर को झूठे आरोप लगाकर अपमानित किया। मेरे द्वारा डीएम और एडीएम को 28 नवंबर को जवाब दिया गया था। कानून के नजरिये से आपराधिक कृत्य करने वाले अधिकारी पर आपने कोई कार्रवाई नहीं की। यह व्यवहार आपका न्याय के साथ खड़ा न होना प्रदर्शित करता है। डीएम से यह भी कहा कि यदि आप समय रहते अपने पद का दायित्व निभा लेते, तो मजबूर होकर न्याय के लिए न्यायालय में नहीं जाना पड़ता। पत्र में वरिष्ठ चिकित्सक को जूते मारने के पुराने बयान का भी जिक्र किया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बिजेंद्र सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लेख भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र की कॉपी इन अफसरों को भेजी
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने डीएम को लिखे पत्र की कॉपी सचिव कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश, गृह सचिव उत्तर प्रदेश, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं सहारनपुर मंडल, सीएमओ मुजफ्फरनगर, आयुक्त सहारनपुर मंडल को भेजी है।
अभी पत्र मैने पढ़ा नहीं
मुजफ्फरनगर। डीएम सीबी सिंह का कहना है कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी का पत्र अभी पढ़ा नहीं है। पत्र को पूरा पढ़ने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें