फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मों पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हिंसा के जिम्मेदार लोग : भूपेंद्र

विज्ञापन
प्रदेश सरकार के पंचायत राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह को सम्मान पत्र भेंट करते भाजपा नेता - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार के पंचायत राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के जिम्मेदार लोग आंसू बहाकर अपने कर्मों पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह के आवास पर पत्रकार वार्ता में राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर जिस तरीके से दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हिंसा की गई उससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली हिंसा के पीछे विपक्षी दलों का हाथ रहा है। सिंह ने किसानों से अपील की है कि वह किसी राजनैतिक संगठन के बहकावे में न आएं। इस दौरान चौधरी राजपाल सिंह द्वारा पंचायत राज्यमंत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता विनोद प्रकाश गुप्ता व संचालन संदीप शर्मा ने किया। इस मौके पर विधायक बृजेश सिंह, गंगोह विधायक कीरत सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, रविंद्र चौधरी, राकेश गांगुली, विपिन भारतीय, मुनेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, चरण सिंह, अरुण गुप्ता, विकास त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें