फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पूर्व विधायक के लिए जमीन के सौदे करता था शाहरुख पठान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए मुख्तारी अंसारी और संजीव जीवा के शूटर शाहरुख पठान के मामले में नए खुलासे होने की संभावना है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि पठान एक पूर्व विधायक के लिए जमीन के सौदे करता था। लोगों को धमकाता था, इसके बदले में पूर्व विधायक की ओर से उसे संरक्षण दिया जाता रहा। छपार के गांव बिजोपुरा में हुई मुठभेड़ में शाहरुख पठान पुलिस की गोली का शिकार बन गया। एसटीएफ अब उसके अपराधिक इतिहास और उससे जुड़े अन्य मामलों की छानबीन कर रही है। जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। एसटीएफ को पता चला है कि पठान वेस्ट यूपी के कई नेताओं के संपर्क में भी था। इनमें एक पूर्व विधायक के लिए वह काम कर रहा था। विवादित जमीनों के सौदे कराने का काम करता था और लोगों को जमीन पर जाकर धमकाता था।
विज्ञापन

n आजम के नाम से पासपोर्ट, खाड़ी देशों में घूमा : एसटीएफ की जांच में यह भी सामने आया है कि शाहरुख पठान ने मोहम्मद आजम के नाम से पासपोर्ट तैयार करा रखा था। जिसके जरिए पठान ने खाड़ी देशों की यात्रा की। एसटीएफ अब इसका भी ब्योरा तैयार करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें