शाहपुर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का महापर्व है, सभी निस्वार्थ भाव से शिव भक्तों की सेवा कर पुण्य अर्जित करें। यात्रा को भाईचारे से पूरा कराने में सभी को सहयोग करना चाहिए।
काकड़ा में गांव रसूलपुर जाटान के ग्रामीणों की ओर से आयोजित सेवा शिविर का शुभारंभ भाकियू अध्यक्ष ने किया । उन्होंने कहा कि शिव भक्त पवित्र गंगा जल लेकर पदयात्रा कर अपने गंतव्य की ओर जाते है । शिव भक्त कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पूर्व प्रधान सत्येंद्र बालियान, जितेंद्र कुमार, कंवरपाल सिंह, मनोज बालियान, जोगिंदर सिंह ,राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह बालियान, बिट्टू बालियान, राजीव फौजी , विशू बालियान और त्रिपाल सिंह मौजूद रहे ।