फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपायर दवा के छिड़काव पर लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
नगर पंचायत द्वारा छिड़काव में इस्तेमाल हो रही एक्सपायर कीटनाशक दवाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
एक्सपॉयर दवा के छिड़काव पर लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। कस्बे के एक मोहल्ले में नगर पंचायत की ओर से एक्सपॉयर दवा के घोल का छिड़काव कर दिया गया। इसे लेकर डिब्बे पर लिखी तारीख देकर मोहल्ले के लोगों ने हंगामा किया तथा मामले की शिकायत एसडीएम से की।
विज्ञापन

लॉकडाउन में गलियों को सैनिटाइज किया जा रहा है। नगर पंचायत मीरापुर की ओर से मोहल्ला पछाला में मंगलवार सुबह सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा था। नगर पंचायत कर्मचारी छिड़काव करने पहुंचे तो लोगों ने दवा के डिब्बे पर लिखी एक्सपायरी डेट चेक की। दवा की अवधि जनवरी 2018 में समाप्त हो चुकी है। इसे देखकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों में संजय कुमार, राजपाल, कैशोपाल, सुनील कुमार, चंद्रपाल, जितेंद्र, सुरेश चंद आदि का कहना है नगर पंचायत एक्सपॉयर दवा के साइड इफेक्ट्स से गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने बताया कि नगर में सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल का छिड़काव कराया जा रहा है। यह पैकिंग में नहीं बल्कि खुला मंगाया गया है। कर्मचारी किसी अन्य दवा की पुरानी शीशी में डालकर ले गए थे। इसे लेकर भ्रम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें