फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अफसरशाही पर किताब लेकर हाजिर हुआ पटवारी

Tue, 16 Dec 2025 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित होटल पर अपनी लिखित पुस्तक दिखाते पूर्व लेखपाल जयभगवान अग्रवाल। स्रोत- स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खादर का 11 साल पुराना जमीन घोटाला फिर चर्चाओं में आ गया है। 850 बीघा जमीन की बंदरबांट के आरोपी बनाए गए पटवारी जयभगवान ने किताब के जरिये जनप्रतिनिधियों की भूमिका और अफसरशाही पर सवाल खड़े किए हैं।
मेरठ रोड स्थित होटल में पटवारी जयभगवान अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि उनके साथ हुए प्रकरण पर अफसरशाही एक अनसुना सच शीर्षक से पुस्तक लिखी है। तत्कालीन डीएम, एडीएम और अन्य अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए ।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त हो चुके पटवारी ने बताया कि किस प्रकार कुछ अधिकारी अरबों रुपये की सरकारी संपत्ति की बंदरबांट करते हैं और किसानों की गन्ने की फसल समेत संसाधनों को लूटा जाता है। जब इस तरह के मामले होते हैं तो फर्जी भू घोटालों की आड़ ली जाती है।
विज्ञापन

अफसरशाही इतनी हावी है कि अधिकारी अपने निजी लाभ के लिए किसानों सहित ईमानदार कर्मचारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराते हैं। यह भी दर्शाया है कि जब कोई सरकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाता है तो उस पर किस तरह झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं। पुस्तक को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित देश के बड़े अधिकारियों को भेज कर सारे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें