शहर के मीनाक्षी चौक के निकट मेरठ रोड पर गिरा पेड़ : संवाद
मुजफ्फरनगर। शहर के मीनाक्षी चौक के निकट मेरठ रोड पर पुराना पेड़ गिर गया। गनीमत यह रही कि राहगीर पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। मेरठ रोड का एक हिस्सा बंद हो गया और वाहनों को दूसरी तरफ से निकाला गया। देर रात क्षेत्र के लोगों ने पुलिस, पालिका और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। पालिका की ओर से यहां नाले का निर्माण भी कराया जा रहा है।