फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून के पंकज हत्याकांड के आरोपी के सरेंडर की अफवाह उड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंकज हत्याकांड के आरोपी के समर्पण का शोर मचा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी मुजफ्फरनगर के रोजी के कोर्ट में आत्मसमर्पण करने का शोर मच गया। खतौली पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। उधर, सीओ आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि पंकज सिंह हत्याकांड के आरोपी मुजफ्फरनगर के रहने वाले रोजी के किसी कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की जानकारी मिली है। पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है। अगर आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया है, तो उसको रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 8 फरवरी की सुबह जानसठ बस अड्डे के सामने पुलिस सहायता केंद्र के बराबर में काले रंग की कार की डिक्की में देहरादून के आदर्श कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह पुत्र राजाराम का गोली लगा शव पुलिस ने बरामद किया था। मृतक की पत्नी अंशु सिंह ने टिहरी जेल में बंद देहरादून निवासी बदमाश जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती, मेरठ निवासी यतेंद्र चौधरी, रामबीर और मुजफ्फरनगर निवासी रोजी के विरुद्ध रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक की पत्नी अंशु सिंह ने बताया था कि टिहरी जेल में बंद जितेंद्र रावत ने रंगदारी नहीं देने पर उसके पति की हत्या करवाई है। 7 फरवरी की रात करीब 8.30 बजे आरोपी रोजी ही पंकज सिंह को घर से बुलाकर ले गया था। फिलहाल जितेंद्र रावत टिहरी जेल में बंद है। पुलिस ने बताया कि नामजद मेरठ के आरोपी यतेंद्र चौधरी ने एक सप्ताह पूर्व पुलिस से बचने के लिए मेरठ की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। आरोपी रामबीर और रोजी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। रविवार को शोर मच गया कि मुजफ्फरनगर निवासी आरोपी रोजी ने भी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें