समस्याओं के निस्तारण के लिए विचार विमर्श
खतौली। देहात क्षेत्र में टूटी सड़कों और गन्ने के वाहनों से लगने वाले जाम तथा किसानों के गन्ने का भुगतान समय पर नहीं होने को लेकर आगामी 28 फरवरी को तहसील में एसडीएम से वार्ता होगी। एसडीएम से वार्ता विफल रही तो तहसील में बेमियादी धरना दिया जाएगा।
रविवार को गांव युसुफपुर पिपलहेड़ा में कर्णवीर के निवास स्थान पर किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं का कहना था कि गन्ना वाहनों से लगने वाले फलावदा मार्ग पर जाम के कारण ग्रामीणों को वहां से निकलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिल गेट के सामने का मार्ग वर्षों से टूटा पड़ा है। जिस पर आम आदमी का चलना दूभर हो गया है। मिल द्वारा किसानों को गन्ना भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। निर्णय लिया कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए तहसील में 28 फरवरी को एसडीएम से वार्ता करेंगे। एसडीएम के साथ वार्ता विफल होती है, तो तहसील में बेमियादी धरना दिया जाएगा। बैठक में प्रह्लाद राणा, कर्णवीर, रविंद्र राणा, प्रताप सिंह खलीफा, अनिल राणा, हेमसिंह, पप्पू, ईनाम सिंह, वेदपाल, हेमराज मुखिया, नरेश कुमार, सतपाल ठेकेदार, संजय राणा, निर्भय राणा, धनपाल पहलवान, नीरज राणा, सचिन राणा, सेटू राणा उपस्थित रहे।