फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील हुआ पानीपत-खटीमा राजमार्ग

विज्ञापन
टूटा पड़ा जानसठ का पानीपत खटीमा। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील हुआ पानीपत-खटीमा राजमार्ग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ/सिखेड़ा। पानीपत-खटीमा राजमार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। हालांकि पिछले माह गड्ढों को मिट्टी से भरकर खानापूर्ति की गई थी।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गुलशन फैक्टरी के नाले के समीप, निराना बस अड्डा, सिखेड़ा पेट्रोल पंप के निकट, सिखेड़ा बस अड्डा, थाने के आसपास तथा गंगनहर पटरी पर गड्ढे हो गए हैं। इनके अतिरिक्त जानसठ बस अड्डे, सालारपुर, संभलहेड़ा समेत कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनकी वजह से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। सिखेड़ा गंगनहर पुल और खतौली जाने वाले मार्ग का कुछ भाग का निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले माह में गड्ढों को मिट्टी और रोड़ी डालकर भरा गया था। वे फिर से उखड़ गए हैं। सिखेड़ा क्षेत्र के भाजपा नेता प्रवेश पाल, नजर मोहम्मद उर्फ नजरू मियां, जिया अब्बास जैदी, डॉ. दानवीर सिंह, उदयवीर सिंह, सचिन कुमार के अतिरिक्त जानसठ क्षेत्र से सचिन, अनंगपाल राठी, बिट्टू ठाकुर आदि ने जिलाधिकारी से पानीपत-खटीमा राजमार्ग को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें