फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी कूद में विशाल और डिस्कसथ्रो में आर्यन प्रथम

विज्ञापन
एसडी कालेज ऑफ कामर्स में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लंबी कूद में विशाल और डिस्कस थ्रो में आर्यन प्रथम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। चौथे दिन लंबी कूद पुरुष, शाटपुट पुरुष, डिस्कसथ्रो पुरुष के मुकाबले हुए।
लंबी कूद पुरुष वर्ग में पहला स्थान विशाल वर्मा बीए प्रथम वर्ष, दूसरा स्थान अमान चौधरी एनसीसी और तीसरा स्थान तुषार एनसीसी को मिला। शॉटपुट पहला स्थान शबी अब्बास बीए द्वितीय वर्ष, दूसरा स्थान प्रशांत बीए प्रथम वर्ष और तीसरा स्थान तुषार एनसीसी को मिला। डिस्कसथ्रो पहला स्थान आर्यन बीकॉम तृतीय वर्ष, दूसरा स्थान विशाल वर्मा बीए प्रथम वर्ष व तीसरा स्थान तुषार एनसीसी को मिला। महिला वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में दो मुकाबले हुए और दोनों ही एक तरफा रहे। जिनमें पहला मैच बीए द्वितीय वर्ष व बीए तृतीय वर्ष के मध्य हुआ, जिसे बीए तृतीय वर्ष ने नौ विकेट से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का दूसरा मैच एनसीसी व बीए प्रथम वर्ष के मध्य हुआ, जिसे एनसीसी ने भी नौ विकेट से जीतकर विजय प्राप्त की। मौके पर डॉ. दीपक मलिक, डॉ रवि अग्रवाल, एकता मित्तल, श्रुति जैन, सपना, सोनम, विंश मित्तल, प्रियंका, संकेत जैन, अकांक्षा, गरिमा, कमर रजा, कृष्ण कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें