संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव फलौदा में बदमाश दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीण रात में पहरा दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गत सप्ताह गांव में दो-तीन बार ड्रोन भी देखा गया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसे पुलिस ने अफवाह बताकर मामले को रफादफा कर दिया।
ग्रामीण जसवंत त्यागी, बिट्टू त्यागी, जितेंद्र शर्मा, लाला शर्मा का कहना है कि रविवार रात गांव फलौदा से गांव भैंसानी जाने वाले रास्ते पर तीन-चार संदिग्ध लोग जाते देखे गए।
गांव में बदमाश आने की चर्चा चल रही है। इसके चलते लोग रात में पहरा दे रहे हैं। ड्रोन भी देखा गया। इस बारे में एसओ पुरकाजी जयवीर सिंह से जानकारी की गई। थाना पुलिस कहना है कि पुलिस गांवों में लगातार गश्त कर रही है।