फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत में व्यापारियों ने दुकानों ने शटर गिराए

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के जानसठ में घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दहशत में व्यापारियों ने दुकानों ने शटर गिराए
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित खुशी ज्वेलरी शॉप को लूटने के बाद भागते हुए लुटेरों ने दुकान के बाद घर के छज्जे पर खड़े लोगों पर चार राउंड फायरिंग की। मेन चौराहे पर खड़े लोगों के समक्ष भी हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट की वारदात से मुख्य बाजार के व्यापारी दहशत में आ गए। देखते ही देखते दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा को व्यापारियों ने बढ़ते अपराध पर खरी खोटी भी सुनाई।
कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा स्थित मुख्य बाजार में स्थित ज्वेलरी शॉप में लुटेरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। अपाचे व स्प्लेंडर बाइक पर पहुंचे चारों लुटेरों ने अपने चेहरों को मास्क से ढका हुआ था। जिस समय लुटेरे दुकान में घुसे, वहां एक महिला समेत चार ग्राहक भी मौजूद थे, जिन्हें लुटेरों ने सराफ बबलू सैनी व उसके नौकर गौतम के साथ ही गन प्वाइंट पर लेकर दुकान में ही बंधक बनाया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर सराफ से दुकान की बड़ी तिजोरी खुलवाकर उसमें रखी चांदी व जेवरात साथ लाए गए थैले में भर लिए। जिस दौरान शॉप में लूट को अंजाम दिया जा रहा था, उसके बाहर स्थित घर के बाहर छज्जे पर कुछ लोग खड़े गए। लूट के बाद दहशत फैलाने के लिए लुटेरों ने छज्जे पर खड़े लोगों के ऊपर चार राउंड फायरिंग कर दी, जिससे वे डरकर पीछे हो गए और उनकी जान बच गई। इसके बाद लुटेरे वहां से मुख्य चौराहे पर पहुंचे, जहां तमाशबीन बनकर घटना को देख रहे लोगों के सामने भी लुटेरों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की, जिससेे तमाशबीनों में भगदड़ मच गई और वे जान बचाकर वहां से इधर-उधर हो गए। इसके बाद बेखौफ लुटेरे आसानी के साथ मुख्य मार्ग से होकर तालड़ा बाईपास होते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने इंस्पेक्टर को सुनाई खरी खोटी
जानसठ। सराफ की दुकान में दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट की वारदात से मुख्य बाजार के व्यापारी दहशत में आ गए और देखते ही देखते उनकी दुकानों के शटर गिराकर उन पर ताले लटक गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर योगेश शर्मा को व्यापारियों का आक्रोश भी झेलना पड़ा। बाद में सीओ जानसठ शकील अहमद व एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाबुझाकर जल्द खुलासे का आश्वासन देकर शांत किया।
नई उम्र के थे चारों लुटेरे
जानसठ। खुशी ज्वेलर्स शॉप में लूट को अंजाम देने वाले चारों लुटेरे नई उम्र के थे। पीड़ित सराफ बबलू सैनी ने बताया कि दुकान में घुसते ही लुटेरों ने कुछ कहने सुनने का मौका नहीं दिया। उन पर पिस्टल तान दिए और गोली मारने की धमकी देकर चार ग्राहकों समेत उन्हें भी बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारपीट की गई। बबलू ने बताया कि चारों लुटेरे स्थानीय भाषा में ही बात कर रहे थे, जिससे साफ है कि वे आसपास क्षेत्र के ही हो सकते हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर वारदात की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद वारदात, सुराग नहीं
जानसठ। सराफ की दुकान में लूट की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, लेकिन इससे पुलिस को खास सुराग मिलने के आसार नहीं हैं। दरअसल, चारों लुटेरों ने सर्दियों में काम आने वाले गर्म नकाबों से चेहरा ढका हुआ था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। अब पुलिस मुख्य बाजार में अन्य प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए लुटेरों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें