फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव 2021: मुजफ्फरनगर में आरक्षण सूची जारी, किसी के चेहरे पर हंसी तो कुछ हुए मायूस, देखें लिस्ट

Sat, 20 Mar 2021 02:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
prayagraj news : पंचायत चुनाव - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर मुजफ्फरनगर जिले में आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। हाईकोर्ट द्वारा आरक्षण को लेकर किए गए बदलाव को खारिज करने के बाद अब जारी होने वाली सूची में आधार वर्ष 2015 को माना गया है।

विज्ञापन


यहां एक क्लिक में देखिए हर ब्लाक की सूची

सदर ब्लाक प्रधान पद की सूची

जानसठ ब्लाक प्रधान पद की सूची

मोरना ब्लाक प्रधान पद की सूची


खतौली ब्लाक प्रधान पद की सूची

बुढ़ाना ब्लाक प्रधान पद की सूची

शाहपुर ब्लाक प्रधान पद की सूची

बघरा ब्लाक प्रधान पद की सूची

पुरकाजी ब्लाक प्रधान पद की सूची

चरथावल ब्लाक प्रधान पद की सूची


उधर, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। ड्रोन कैमरे से शराब तस्करों की तलाश की जा रही है। गांव-गांव जाकर पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने में सहयोग की अपील कर रहे हैं। वहीं चेतावनी भी दी कि शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जानसठ देहात के गांव गढ़ी में ग्रामीणों की शांति समिति की एक बैठक में इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने कहा कि पंचायत चुनाव में गड़बड़ी फैलाने एवं भ्रामक प्रचार करने वालों एवं किसी भी शरारती तत्व को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध कार्यों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही किसी भी अवैध शराब की सूचना मिलने पर तत्काल ग्रामीण पुलिस को सूचना दें। शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर ने कहा कि यदि क्षेत्र में कोई भी अवैध शराब का काम करते हुए नजर आया, तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत चुनाव एवं होली के पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है। बैठक में कस्बा चौकी इंचार्ज अवधेश शर्मा, गजेंद्र मावी, अंकित नागर, बंटी सैनी, बृजपाल सिंह उर्फ बिरजू, ग्राम प्रधान बबलू, राजू, सतीश, हनीफ, रमजानी, कालू, रजी आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें