फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन की पदयात्रा चरथावल क्षेत्र में पहुंची

विज्ञापन
किसान मजदूर संगठन की पदयात्रा में मौजूद किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसान मजदूर संगठन की पदयात्रा चरथावल पहुंची
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। किसान मजदूर संगठन की पदयात्रा सहारनपुर से चरथावल सीमा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के नेतृत्व में बलवाखेड़ी, बिरालसी होते हुए भारी तादात में किसान रोनी हरजीपुर पहुंचे। शुक्रवार को आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा और ठहराव की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

रोनी हरजीपुर में यात्रा में शामिल किसान उत्साहित नजर आए। मुजफ्फरनगर की सीमा में क्षेत्र के रोनी हरजीपुर में रात्रि प्रवास का पहला ठहराव है। किसान नेता पूरण सिंह ने कहा कि दो अक्तूबर को दिल्ली राजघाट पर पदयात्रा पहुंचेगी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से किसानों की 19 सूत्रीय मांगों को लेकर पदयात्रा शुरू की है। कहा हर किसान संवैधानिक तरीके से शांतिपूर्वक पूरे मार्ग पर चलेंगे। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बबली शर्मा, अजय पुंडीर, कृष्ण पाल सिंह, सहारनपुर जिलाध्यक्ष अजब सिंह, यशपाल सिंह, अनु मलिक, राहुल मौजूद रहे।

किसान मजदूर संगठन की पदयात्रा के रोनी हरजीपुर में ठहराव के बाद विचार विमर्श करते किसान मौजूद- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें