फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहला बस्ती में आर्थिक सर्वेक्षण करने पहुंची टीम का भारी विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहला बस्ती में आर्थिक सर्वेक्षण करने गई टीम का विरोध
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। कोहला बस्ती में बुधवार को आर्थिक सर्वेक्षण करने पहुंची टीम का लोगों ने विरोध किया। उनका आरोप था कि एनपीआर के तहत जनगणना कराई जा रही है। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया।
कोहला बस्ती में एक युवक और दो युवतियां जनसुविधा केंद्र की तरफ से आर्थिक गणना करने पहुंचे थे। उन्होंने आधार कार्ड समेत अन्य कागजात मांगे तो लोगों को एनपीआर के तहत जानकारी जुटाने का शक हुआ। इसके बाद लोगों ने उन्हें घेर लिया और विरोध करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सभासद ने टीम से पूछताछ कर कहा कि वह पहले दूसरे मोहल्लों की गणना पूरी कर लें। इसके बाद मुस्लिम मोहल्लों में गणना कार्य को निपटाएं। इसी दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई। उन्होंने लोगों को शांत कराकर टीम को सुरक्षित वहां से निकाला। टीम में शामिल रीतू ने बताया कि एडीएम (एफ) के आदेश पर जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से लोगों का आर्थिक सर्वेक्षण चल रहा है। लेकिन कुछ लोग कार्य में बाधा डाल रहे हैं। इस बाबत जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि आर्थिक सर्वेक्षण करने वाली टीम की और से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन सुविधा केंद्रों के माध्यम कराई जा रही आर्थिक गणना
एडीएम (एफ) के आदेश पर हर वार्ड में आर्थिक गणना कराई जा रही है। जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से लोगों के व्यवसाय और उनकी आय के संदर्भ में जानकारी एकत्र की जा रही है। इसी संबंध में जानकारी जुटाने के लिए टीम मोहल्ला कोहला बस्ती में गई थी।
- विनोद कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें