फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बीकॉम में पास हुए सिर्फ तीन छात्र-छात्राएं, नाराजगी

Fri, 03 Nov 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए बीकॉम प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में अधिकांश छात्र-छात्राओं की बैक आई है। इसको लेकर एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में छात्र-छात्राओं ने एकत्र होकर रालोद नेताओं के साथ प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा और समस्या से अवगत कराया।

एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रथम वर्ष में अध्ययनरत 132 में से 129 छात्र-छात्राओं की कुछ विषयों में बैक आई है। पिछले साल टॉप करने वाली छात्रा माही जैन ने कहा कि सेकेंड सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी आई है। दो विषयों अर्थशास्त्र व मानक अर्थशास्त्र इस संबंध में प्राचार्य सचिन गोयल को लिखित शिकायत दी गई है। उन्होंने एक सप्ताह में समस्या का समाधान किए जाने का भरोसा दिया है। छात्र अजय प्रजापति ने कहा कि 132 बच्चों में से केवल दो ही पास हुए है, बाकी सभी की बैक आई है।
विज्ञापन

छात्र अजय ने बताया कि बैक का फॉर्म भरने में 1500 रुपये का खर्च आता है। विद्यार्थियों ने इसी को लेकर आज प्रदर्शन किया है। प्राचार्य ने तीन से चार दिन का समय मांगा है। रालोद छात्र संघ के नेता सार्थक लाटियान के साथ पहुंचकर मांगपत्र सौंपा। मनस्वी गुप्ता, अनम त्यागी, चंचल त्यागी, वंशिका लाटियान, कोमल बिड़ला, माही जैन शामिल रहे।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य सचिन गोयल ने कहा कि हाल ही में बीकॉम प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था। इसमें सभी बच्चों के रिजल्ट में बैक आई है। इसके लिए विवि के अधिकारियों से बातचीत हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा अन्य महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के रिजल्ट में भी इस तरह की समस्या आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें