फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- न्यायालय ने बच्चे के पिता का पता लगाने के लिए दिए थे डीएनए टेस्ट के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। अपहरण और दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया। यह मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने नवजात बच्चे का डीएनए व पीड़िता की आयु का पता लगाने के लिए मेडिकल टेस्ट कराने के आदेश दिए थे। इस कार्रवाई के होने से पहले ही एक आरोपी पीड़िता का अपहरण कर ले गया। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नई मंडी कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने नई मंडी कोतवाली पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी का 18 अगस्त 2022 को सुजडू निवासी नवाब व इरशाद ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। मुकदमा दर्ज कराने पर शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। सामूहिक दुष्कर्म के कारण किशोरी गर्भवती हो गई थी और उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। यह मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। अदालत ने बच्चे के पिता का पता लगाने के लिए उसका डीएनए टेस्ट कराने व पीड़िता की उम्र की जानकारी के लिए भी मेडिकल कराने के निर्देश दिए हुए हैं। यह मेडिकल टेस्ट 30 अक्तूबर को होने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी 28 अक्तूबर की शाम को अपने 12 वर्षीय भाई के साथ घर का सामान लेने दुकान पर गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। तलाश करने पर पता चला कि इरशाद उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ मंडी हेमंत कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें