ऑनलाइन खरीदी चीनी को लेकर थाना सिविल लाइन पहुंचे लोग फोटो संवाद
मुजफ्फरनगर। ऑनलाइन सामान बेचने वाली एक कंपनी ने घरेलू सामान की डिलीवरी दी। आरोप है कि चीनी में कांच के टुकड़े निकले। मामले में पूर्व विधायक ने सिविल लाइन थाना में तहरीर देकर कंपनीके कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
नगर के उत्तरी सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले शामली जनपद के थानाभवन के पूर्व विधायक ठाकुर जगत सिंह की बेटी दिव्या ने छह अगस्त को एक ऑनलाइन कंपनी से घरेलू सामान मंगाने के लिए ऑर्डर दिया था। इसमें पांच किलो चीनी भी थी। कंपनी ने सामान भेजा, जिसका भुगतान कर दिया गया। मंगलवार सुबह चाय बनाने के लिए चीनी का पैकेट खोला तो उसमें कांच के टुकड़े व पिसा हुआ कांच मिला।
इसके बाद पूर्व विधायक अपने परिजनों व परिचितों केे साथ चीनी को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।