फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 64 बीघा भूमि पर अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त कराया

विज्ञापन
खतौली में अवैध प्लाॅटिंग पर चला एमडीए का  बुलडोजर । स्त्रोत एमडीए
विज्ञापन
खतौली। नगर समेत आसपास क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही 64 बीघा भूमि पर एमडीए की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। टीम ने बुलडोजर से अवैध प्लाॅटिंग कर किए गए निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा के आदेश पर टीम ने बुढ़ाना रोड, जानसठ रोड, मीरापुर रोड पर की जा रही अवैध प्लाटिंग कर किए जा रहे निर्माण को हटवाया। जेई राजीव कोहली ने बताया कि गांव गंगधाड़ी के निकट करीब छह बीघा, जानसठ रोड पर गांव लाडपुर में लगभग छह बीघा, जानसठ रोड पर ही करीब दस बीघा, खतौली रूरल, बुढ़ाना रोड, नहारिया धर्मकांटे के पीछे लगभग 25 बीघा, बिजलीघर के पीछे बुढ़ाना रोड पर लगभग 17 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। इसमें चालानी कार्रवाई के बाद पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किए गए थे, मगर अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को नहीं हटाया गया था। ध्वस्तीकरण के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें