फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्ष में एक परीक्षार्थी, 18 कर्मी ड्यूटी पर तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्ष में एक परीक्षार्थी, 18 कर्मी ड्यूटी पर तैनात
विज्ञापन

पुरकाजी। हाईस्कूल की परीक्षा में बुधवार को मात्र पंजीकृत एक ही छात्रा ने परीक्षा दी। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर 12 कर्मचारियों सहित छह पुलिस कर्मी तैनात रहे। बुधवार को बोर्ड परीक्षा में प्रथम पाली में हाईस्कूल टेलरिंग की परीक्षा थी, जिसमें सर्वोदय इंटर कालेज खाईखेड़ी परीक्षा केंद्र पर मात्र पंजीकृत एक छात्रा सुमयू उजेरा ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि बुधवार को मात्र एक ही छात्रा परीक्षा देने आए थी। परीक्षा में ड्यूटी लगने के कारण परीक्षा के दौरान केंद्र पर शिक्षा विभाग के 12 और छह पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्र पर तैनात रहे।
विज्ञापन

उधर, इंटर कालेज पुरकाजी के परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक धीरज गर्ग ने बताया कि द्वितीय पाली में इंटर अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत कुल 319 छात्रों में 316 छात्रों ने परीक्षा दी और तीन छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कालेज खाईखेड़ी में पंजीकृत कुल 360 छात्रों में 350 छात्रों ने परीक्षा दी। दस छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। कामर्स हाई स्कूल की परीक्षा में पंजीकृत छह छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें