फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ खर्च करने के बाद भी कई कालोनी शुद्ध पेयजल आपूर्ति से वंचित

विज्ञापन
गजराज सिंह राणा, नामित सभासद - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
एक करोड़ खर्च, फिर भी पेयजल को तरसीं कई कालोनी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। देवीकुंड मैदान में नवनिर्मित टंकी पर नगर पालिका ने एक करोड़ से अधिक खर्च कर दिए, इसके बावजूद शिक्षक नगर समेत कई मोहल्लों के लोग शुद्ध पेयजल आपूर्ति से वंचित हैं। लोगों को मजबूरन हैंडपंपों का दूषित पानी पीना पड़ रहा है। इस कारण जलजनित बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
शिक्षक नगर निवासी नामित सभासद गजराज सिंह राणा ने बताया कि शिक्षक नगर देवबंद विधानसभा की सबसे बड़ी हिंदू बाहुल्य कॉलोनी है। बावजूद इसके पिछले 40 वर्षों से नगर पालिका द्वारा सौतेला व्यवहार अपनाते हुए कालोनी को पानी उपलब्ध नहीं कराया गया। काफी प्रयास के बाद एक नलकूप के लिए बोरिंग महाराणा प्रताप चौक पर कराया गया था, जिसे अभी तक चालू नहीं किया गया। जब तक नगरपालिका का सीमा विस्तार नहीं होता, तब तक नगरपालिका सौतेला व्यवहार करती रहेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण गोयल ने बताया कि देवीकुंड ग्राउंड में डेढ़ साल पहले टंकी बनकर तैयार हो चुकी थी। लेकिन अभी तक घरों में कनेक्शन नहीं दिए गए। पेयजल आपूर्ति मुहैया कराना तो दूर की बात है। भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री बिजेंद्र गुप्ता ने कहा कि देवीकुंड ग्राउंड में लगी टंकी से शिक्षक नगर, विवेक विहार, वेद विहार, वृंदावन सिटी, महाराणा प्रताप समेत आसपास की कई कालोनियों को पानी मुहैया होना है। लेकिन नगरपालिका की लापरवाही के चलते लोगों को दूषित पेयजल पीना पड़ रहा है। समाजसेवी शुभलेश शर्मा व डोली गोयल ने कहा कि शिक्षक नगर सबसे पुरानी कॉलोनी है। लेकिन अभी तक शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पाया। यदि पेयजल आपूर्ति जल्द सुचारु नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

पाइपलाइन बिछाई, ज्वाइंट के लिए टेंडर निकाला
नगरपालिका के जलकल विभाग के इंचार्ज मौ. आरिफ ने बताया कि डेढ़ साल पहले बनी 9000 किलो लीटर क्षमता की टंकी के निर्माण पर एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुआ है। कालोनियों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, सिर्फ ज्वाइंट होना बाकी है। इसके लिए टेंडर निकाला गया है। पेयजल आपूर्ति जल्द सुचारु करने की कोशिश की जा रही है।

दीपक त्यागी- फोटो : DEVBAND

प्रवीण गोयल- फोटो : DEVBAND

देवीकुंड मैदान में नगरपालिका द्वारा बनवाई गई पानी की टंकी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें