फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सोलानी नदी में फिर आया उफान, कई गांवों पर मंडाराया बाढ़ का खतरा, दहशत में लोग

Fri, 20 Aug 2021 07:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तराखंड से एक बार फिर सोलानी नदी में पानी छोड़ा गया है। इससे गुरुवार को नदी में पानी धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गया और शाम होते-होते नदी में फिर से उफान आ गया।
विज्ञापन
उफान पर नदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी के खादर क्षेत्र में सोलानी नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने से नदी उफान पर आ गई। उत्तराखंड से पानी छोड़े जाने से फिर से नदी में उफान आने से खेतों में जलभराव हो गया है, जिससे पशुओं के लिए चारे की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं, ग्रामीणों को भी पानी बढ़ने से बाढ़ के खतरे की आशंका उत्पन्न होने लगी है।

विज्ञापन


पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तराखंड से एक बार फिर सोलानी नदी में पानी छोड़ा गया है। इससे गुरुवार को नदी में पानी धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गया और शाम होते-होते नदी में फिर से उफान आ गया। नदी में पानी लगातार बढ़ने से खेतों में जलभराव होने लगा है, जिससे पशुओं के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है।

वहीं, क्षेत्र के गांव रामनगर, रजगल्लापुर, शेरपुर नंगला, भदौला, पांचली, अलमावाला, जिंदावाला आदि गांवों में ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार को दोपहर बाद नदी में फिर से पानी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


उधर, राजू प्रजापति, साधुराम, बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र पांचली, यादराम और अमित कुमार का कहना है कि एक माह से भी ज्यादा समय से सोलानी नदी में बार-बार पानी बढ़ने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग के एसडीओ अशोक जैन ने बताया कि उत्तराखंड़ से पानी नहीं छोड़ा गया है। बारिश के पानी से सोलानी नदी में पानी बढ़ गया होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें